Sher Aur Chuha Ki Kahani | Lion And Rat Story [PDF] । शेर और चूहा: नमस्कार दोस्तो, आशा करते है आप सभी स्वस्थ एवम सुरक्षित होंगे। जैसा कि हम हमेशा आप सभी के लिए हर दिन एक नई नैतिक कहानियां लेके आते रहते है। ठीक उसी प्रकार आज हम एक नई नैतिक कहानी के साथ हाजिर है। 

आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए बहुत ही मनोरंजक एवम ज्ञान से भरपूर कहानी लेके आए है। इस कहनी के मुख्य दो पात्र है जो निम्न है। बब्बर शेर - जंगल का राजा और पिंकू चूहा ( छोटा लेकिन मददगार जानवर)। हालाकि, चूहा मददगार हो ऐसा सुनने में तो नही आया लेकिन इस कहनी में इसकी भूमिका एक मददकार की ही है। 

इस कहानी Sher Aur Chuha Ki Kahani | Lion And Rat Story [PDF]। शेर और चूहा) को एक बच्ची के द्वारा लिखी गई हैं जो कक्षा 3 में पढ़ती है। और उस बच्ची की इस कहानी को आप पढ़े और अपनी राय दे। कहनी के नीचे आपको इस कहानी की PDF फाइल भी मिल जायेगी। आप चाहे तो डाउनलोड कर सकते है। 


Sher Aur Chuha Ki Kahani | Lion And Rat Story [PDF]

Sher Aur Chuha Ki Kahani | Lion And Rat Story [PDF]


Sher Aur Chuha Ki Kahani | Lion And Rat Story [PDF] । शेर और चूहा 


एक जंगल में बब्बर नाम का शेर रहता था। और उसी जंगल में पिंकू नाम का चूहा भी रहता था। एक दिन बब्बर शेर गहरी नींद में सो रहा था और वही पास के एक बिल में पिंकू चूहा भी गहरी नींद में सो रहा था। 

तभी जंगल में दो शिकारी आते हैं और बब्बर शेर को कैद करने की योजना बनाते हैं, तभी पिंकू चूहा अचानक से नींद से उठ जाता है। और उन दोनों शिकारियों की सारी बातें सुन लेता है। 

और पिंकू चूहा शिकारियों के जाने का इंतजार करता है। जैसे ही वहां से वो दोनों शिकारी चले जाते हैं वैसे ही पिंकू चूहा बब्बर शेर के पास जाता है। और बब्बर शेर को नींद से उठाता है। 


Also Read: Top 2 Moral Stories In Hindi PDF | हिंदी नैतिक कहानियां


नींद टूट जाने पर बब्बर से पिंकू चूहे के ऊपर तेज तेज से दहाड़ने लगता है और उस पर गुस्सा करने लगता हूँ। लेकिन पिंकू को बब्बर शेर की चिंता थी इसी वजह से वह किसी तरह शेर को शांत करता है। 

और उससे कहता है कि दो शिकारी उसको जाल में कैद करने की योजना बना रहे थे। इसी वजह से दौड़े दौड़े चला आया और आपकी नींद तोड़ने की जुर्रत की। लेकिन पिंकू चूहे की बातों पर बब्बर शेर को भरोसा नहीं था। 


You are reading "Sher Aur Chuha Ki Kahani | Lion And Rat Story [PDF]"


बब्बर शेर पिंकू चूहे को कहता है तू छोटा चूहा मुझे बेवकूफ मत बना मैं जंगल का राजा हूं। मेरी एक दहाड़ से जंगल के सारे जानवर कांप उठते हैं।तो इंसान क्या चीज है फिर पिंकू चूहा वहां से चला जाता है अपनी बिल में और सोचता है कि बब्बर शेर को कैसे बचाएं? 


Also Read: Hindi Kids Story: आलसी गधे और लाला जी की कहनी | हिंदी स्टोरी फॉर किड्स


फिर कुछ देर बाद दोनों शिकारी बब्बर शेर के पास जाते हैं और कहते हैं कि एक चूहा हमें रास्ते में मिला और बोला बब्बर शेर को मार के मैं जंगल का राजा बनूंगा यह सब सुन के बब्बर शेर को बहुत तेज गुस्सा आता है। 

और बब्बर शेर पिंकू चूहे को ढूंढने निकल पड़ता है। और इधर शिकारी अपनी योजना सफल करने की तैयारी करते हैं जैसे ही बब्बर शेर पिंकू चूहे के बिल के पास पहुंचता है। 


You are reading "Sher Aur Chuha Ki Kahani | Lion And Rat Story [PDF]"


वैसे ही वह शिकारियों के जाल में फंस जाता है तभी वह दोनों शिकारी भी आ जाते हैं और पिंकू चूहा भी बब्बर शेर की दहाड़ सुनकर अपने बिल से बाहर निकल पड़ता है। और बब्बर शेर को बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ जाता और सही मौके का इंतजार करता है। 


Also Read: Moral Story In Hindi Kids PDF 2021: मेमने और शेर की कहानी । Lamb and The Lion ।


जैसे ही दोनों शिकारी कुछ देर के लिए वहां से हटते है । इनसे ही पिंकू अपने दांतो से जाल काटने की कोशिश करता।और दूसरी तरफ जैसे ही वह दोनों शिकारी वापस आते है। बब्बर शेर जोर-जोर से दहाड़ने लगता है। 

और दोनों शिकारियों को जाल के पास नही आने देता है। और फिर पिंकू चूहा अपने नुकीले और तेज दांतो से उस रस्सी को काटने लगा और कुछ देर में पूरा जाल काट दिया। और बब्बर शेर को जाल से आजाद करवाया। 


You are reading "Sher Aur Chuha Ki Kahani | Lion And Rat Story [PDF]"


और वह दोनों शिकारी बब्बर शेर के जाल से बाहर आते देख कर भाग गए और पिंकू चूहे ने बब्बर शेर से बोला कि मैंने तुम्हें पहले इनकी योजना के बारे में आगाह किया था। लेकिन तुमने मुझे छोटा समझ कर मेरा अपमान किया। 


Also Read: Short Story In Telugu With Moral PDF | నైతికతతో తెలుగులో చిన్న కథ


और घमंड में तुमने मेरी बात नहीं मानी और देखो आज तुम कितनी बड़ी मुसीबत में फंस गए हो। अगर आज मैं तुम्हारी मदद नहीं करता तो तुम शायद उनका शिकार बन गए होते। तुम भले ही जंगल के राजा हो लेकिन इंसान की से होशियार नहीं हो। 

यह तुम्हें समझना होगा इतना कहने के बाद पिंकू चूहा जंगल की ओर अपने स्थान पर लौटने लगता है। और उसी वक्त बब्बर शेर दहाड़ता है और अपनी गलती की माफी मांगता है और फिर वह दोनों अच्छे दोस्त बन कर जंगल में रहने लगते हैं।


कहानी से शिक्षा - हमें इस कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि जब तक हम खुद अपने कानों से बातों को ना सुन ले तब तक हमें दूसरों की बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए नहीं अंत बहुत ही दुखद होता है और बाद में हमें पछतावा भी होता है।


Download PDF file for Sher Aur Chuha Ki Kahani | Lion And Rat Story [PDF]

Post a Comment

Previous Post Next Post